इंटरनेट डेस्क। तुर्की और सीरिया में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहां लोग सुबह सौ के उठते उससे पहले ही एसा जलजला आया की सबकुछ तबाह हो गया। इमारते जमींदोज हो गई और उनके मलबे में हजारों लोग दब गए। जानकारी के अनुसार लगभग 4000 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक भूकंप के तीन झटकों से ये देश दहल गया, और कई शहर के शहर तबाह हो गए। अकेले तुर्की में अब तक 2000 लोगों की मौत हो चुकी है और सीरिया में भी मौत का आंकड़ा 2000 के पार हो गया है। खबरों की माने तो भूकंप की वजह से तुर्की में 12000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 बताई जा रही है। यह बीते 24 घंटों में तुर्की में आया तीसरा भूकंप है। बताया जा रहा है की भूकंप के झटकों से 2800 से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो गईं। हजारों लोग मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े बचाव एवं राहत अभियान जारी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *