इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का महाकुंभ आज से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरूआज शाम को 7.30 बजे से होगी। पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके और पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस आपस में भिड़ेगी।

सीएसके जहां आईपीएल के चार खिताब अपने नाम कर चुकी है तो वहीं हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस पहली ही बार में ये खिताब जीतकर सिरमौर बनी है। इस आईपीएल मुकाबले के लिए धोनी की टीम में इस बार बहुत खतरनाक खिलाड़ी शामिल हुए हैं जो अपने दम मैच जिताने का दम रखते है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ

चेन्नई सुपर किंग्सः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *