इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन में चल रहा युद्ध किसी से छुपा नहीं है। पिछले लगभग एक साल से ये यु़द्ध इन दोनों देशों के बीच चलता आ रहा है। दोनों ही देश इसका नुकसान भी उठा रहे है लेकिन मानने को कोई तैयार नहीं है। ऐसे में एक खबर ये भी है की रूस के एक फाइटर जेट ने खुद के शहर पर ही बम गिरा दिया है।

जानकारी के अनुसार रूसी बॉम्बर फाइटर जेट ने गलती से अपने ही शहर पर बम गिरा दिया हैं। इस बमबारी में दो महिलाएं घायल हो गई हैं और कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। साथ ही साथ कई वाहनों को भी क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार ये फाइटर जेट यूक्रेन पर हमले के लिए जा रहा था लेकिन पायलट ने गलती से बम रूस के शहर पर ही इजेक्ट कर दिया।

बताया जा रहा है की बम रूस के बेलगोरोद शहर में जाकर गिरा। इससे बड़े नुकसान का अंदाजा है। साथ ही बताया जा रहा है की जहां पर बम गिरा वहां शहर के बीचों बीच एक 20 मीटर का गड्ढा बन गया है। ये जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से मीडिया में दी गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *