कैंब्रिज (अमेरिका)।न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिडा अर्डनã इस साल के अंत में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़ेंगी। कैनेडी स्कूल के डीन डगलस एल्मडॉर्फ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अर्डनã दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्हें हार्वर्ड केनेडी स्कूल में दोहरी फैलोशिप के लिए चुना गया है। डगलस एल्मडॉर्फ ने एक बयान में कहा, ”जैसिडा अर्डनã ने दुनिया के सामने मजबूत एवं सहानुभूतिपूर्ण राजनीतिक नेतृत्व का प्रदर्शन किया। अर्डनã हमारे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि लाएंगी। वह सभी स्तरों पर नेताओं के समक्ष सार्वजनिक नीति को लेकर मौजूद विकल्पों के बारे में चर्चा करने का अवसर प्रदान करेंगी।

अर्डनã ने 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड का प्रधानमंत्री पद संभाला था। उन्होंने इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया था। अर्डनã ने कहा था कि उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं और अब उनमें इस पद के साथ न्याय करने के लिए पर्याप्त जज़्बा नहीं बचा है।

मार्च 2019 में न्यूजीलैंड में एक श्वेत बंदूकधारी ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हमला किया था, जिसमें 51 लोग मारे गए थे। यह बड़ी घटना थी, जिसके बाद अर्डनã ने जिस तरह से प्रभावित लोगों और न्यूजीलैंड के मुस्लिम समुदाय का साथ दिया, उसके लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *