चेन्नई। चेन्नई सुपर किग्स और पंजाब किग्स के बीच आईपीएल में रविवार को होने वाले मुकाबले में स्पिनरों का दबदबा रहेगा और इसमें मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है ।दोनों टीमों को पिछले मैच में पराजय का सामना करना पड़ा है ।

चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 32 रन से हराया तो पंजाब किग्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 56 रन से शिकस्त दी । चेन्नई हालांकि अब अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी जहां स्पिनरों की तूती बोलती है और महेंद्र सिह धोनी जैसा चतुर कप्तान पंजाब को फिरकी के जाल में फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा । राजस्थान के खिलाफ जयपुर में 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज दबाव में आ गए । फॉर्म में चल रहे डेवोन कोंवे भी कुछ नहीं कर पाये ।

कोंवे के अलावा चेन्नई के लिये इस सत्र में रूतुराज गायकवाड़, अजिक्य रहाणे और शिवम दुबे ने रन बनाये हैं । रविद्र जडेजा के बल्ले की खामोशी चेन्नई की चिता का सबब जरूर है लेकिन इस हरफनमौला ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से वह कमी पूरी कर दी है । शायद अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी पर सभी की नजरें होंगी । पीली जर्सी में मैदान में मौजूद प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी देखना चाहेंगे ।

चेन्नई इस मैच में भी जडेजा, महीष तीक्षणा और मोईन अली के रूप में तीन तरफा स्पिन आक्रमण उतार सकता है । तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में तुषार देशपांडे ने 14 विकेट लिये हैं हालांकि उनका इकॉनामी रेट 12 . 57 रहा है । युवा आकाश सिह और मतीषा पथिराना से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी । चेन्नई की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होते हें लेकिन चोट से उबर चुके इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हो सकती है ।

दूसरी ओर पंजाब की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है । कप्तान शिखर धवन की वापसी का भी कोई फायदा नहीं हुआ । धवन , प्रभसिमरन सिह और अथर्व तायडे को रन बनाने होंगे । धवन की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करने वाले सैम करेन ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था । पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाजों के हाथों बुरी तरह पिटे अर्शदीप सिह और कैगिसो रबाडा लय में लौटने की कोशिश करेंगे ।

फोटो क्रेडिट:Naidunia

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *