बेलग्रेड। सर्बिया में एक किशोर ने राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में बुधवार सुबह गोलीबारी की, जिससे कई लोग घायल हो गए। सर्बिया पुलिस ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, पुलिस को सुबह आठ बजकर 40 मिनट के आसपास व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली। बयान के अनुसार, संदिग्ध किशोर सातवीं कक्षा का एक छात्र है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि संदिग्ध ने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों और स्कूल के गार्ड पर कई गोलियां बरसाईं। सर्बियाई मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में स्कूल के गार्ड की मौत हो गई। इन खबरों में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।

व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल मध्य बेलग्रेड का एक जाना-माना स्कूल है। सर्बिया में प्राइमरी स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं।

Pc;The Mirror

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *