काहिरा। मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी ने अमेरिका के विदेश एंटनी ब्लिकन के साथ सूडान की ताजा स्थिति पर चर्चा की है।

मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सूडान में दीर्घकालिक एवं स्थायी संघर्ष विराम के प्रयासों पर बात की ताकि जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता पहुंचायी जा सके।श्री शौकरी ने संघर्ष विराम की स्थिरता सुनिश्चित करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए बाहरी पक्षों के हस्तक्षेप से सूडान में संघर्ष को बढ़ावा नहीं देने के महत्व पर जोर दिया।

श्री ब्लिकन ने हजारों सूडानी नागरिकों को अपने देश में आने की अनुमति देने के लिए मिस्र को धन्यवाद दिया तथा इस कार्य के लिए उसे सहायता देने की अमेरिका की तत्परता पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि सूडान की राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई छिड़ गई।

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन संघर्षों में अब तक 500 से अधिक लोग मारे गए और 4,000 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Pc;DW

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *