पेरिस।यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की नीदरलैंड पहुंचे है। डच अखबार अल्गेमीन डगब्लैड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार श्री जेलेंस्की का सरकारी विमान एम्स्टर्डम हवाईअड्डा शिफोल पर रात करीब दस बजकर 15 मिनट पर उतरा। स्थानीय समय (20:15 जीएमटी)।

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री ज़ेलेंस्की के गुरुवार को डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे से मिलने की उम्मीद है।अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, श्री ज़ेलेंस्की के”यूक्रेन के लिए न्याय के बिना शांति नहीं है’पर द हेग में भाषण देने की उम्मीद है।

इससे पहले श्री जेलेंस्की फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो से मिलने और एक दिवसीय नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को फिनलैंड पहुंचे।

Pc:Oceania TOPNews.MEDIA

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *