खेल डेस्क। आईपीएल के 16वें सीजन के पहले क्वालीफायर में गत विजेता गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने 42 रन बनाए, लेकिन उनकी ये पारी टीम को चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी।

इस पारी के दम पर शुभमन गिल ऑरेंज कैप के करीब पहुुंच गए हैं। इस पारी से शुभमन गिल के आईपीएल 16 की 15 पारियों में 722 रन हो गए हैं। अब उन्हें आरबीसी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस से ऑरेंज कैप छीनने के लिए के लिए केवल नौ रन ही बनाने होंगे। शुभमन गिल ने आईपीएल के इस संस्करण में दो शतक भी लगाए हैं।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल के इस संस्करण में 14 मैचों की 14 पारियों में सर्वाधिक 730 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 16 में 8 अर्धशतक भी लगाए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *