खेल डेस्क। भले ही आईपीएल के 16वें सीजन के पहले क्वालीफायर में गत विजेता गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया।

शुभमन गिल ने इस मैच में 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी के माध्यम से उन्होंने आईपीएल 2023 में अपने 700 रन पूरे कर लिए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने।

शुभमन गिल ने 23 साल 257 दिन में ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ये उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल आईपीएल में सात सौ से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर भी बने हैं। इससे पहले साल 2016 के सीजन में विराट कोहली ने 973 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के अब आईपीएल 16 के 15 मैचों में 722 रन हो गए हैं।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *