नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने शुक्रवार को जॉन वारबर्टन को भारत का सब जूनियर टीम का कोच नियुक्त किया जो जमीनी स्तर पर खेल के विकास पर फोकस करेंगे ।

चार दशक का कोचिंग का अनुभव रखने वाले वारबर्टन 1984 से इंग्लैंड में खेल से जुड़े रहे हैं । वह फिलहाल कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट में मुक्केबाजी प्रमुख हैं ।

भारत के प्रतिभावान मुक्केबाजों मंजू बंबोरिया, मनीषा मून और निशांत देव को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Pc:IBC24

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *