इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 16 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर अपनी पहचान बना चुके शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस का फाइनल में जाने का सपना तोड़ दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 129 रनों की धुंआधार पारी खेली। उन्होंने मात्र 60 गेंदों का सामना किया और 129 रन बना इस सीजन में तीसरा शतक ठोक दिया।

इस शतक के दौरान उन्होंने 10 छक्के भी लगाए। जिसके बाद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी हो गया। इसी के साथ वह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब ये रिकॉर्ड गुजरात टाईटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल के नाम हो गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम था। इन सभी खिलाड़ियों के नाम पर 8-8 छक्के एक पारी में लगाने का रिकॉर्ड है। लेकिन अब शुभमन गिल ने 10 छक्के लगा ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *