इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को जीतने के बाद जहां देशभर में खुशी का माहौल है वहीं चेन्नई के कुछ फैंस के लिए दुख की खबर भी है। इसक कारण यह है की टीम का चैपिंयन अब कभी भी आईपीएल में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

जी हां टीम की जीत के साथ ही इस खिलाड़ी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। उनका सोमवार को खेगा मैच आखिरी मैच था। जानकारी के लिए आपको बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बैटर अंबाती रायडू ने संन्यास ले लिया है। हालांकि उन्होंने इसकी घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी।

वैसे आखिरी बार आईपीएल मैच खेलने उतरे इस बैटर के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अंत में टीम ने ट्रॉफी को जीतकर उन्हें विदाई दी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंबाती रायडू ने अपने सफल आईपीएल करियर को विराम दे दिया हैं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *