इंटरेनट डेस्क। आईपीएल का महाकुंभ देर रात चेन्न्ई सुपर किंग्स की जीत के साथ समाप्त हो गया है। एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। यह मैच इतना रोमांचक रहा की आखिरी ओवर और आखिरी गेंद तक लोगों की सांसे रूकी रही। मैच की आखिरी बॉल पर जडेजा ने चौका मारकर गुजरात की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और चेन्नई को विजेता बना दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। हालांकि यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ लेकिन सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया था।

मैच जीतने के बाद चेन्नई को इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपए मिले। गुजरात को भी हार के बावजूद मोटी रकम मिली है। इसके साथ-साथ इस सीजन के टॉप परफॉर्मस को भी अच्छा पैसा मिला है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *