नयी दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि पेशेवर क्लबों के लिए आगामी सत्र की ;ट्रांसफर विंडो (खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया) नौ जून से 31 अगस्त तक होगी।

भारतीय फुटबॉल का आगामी सत्र एक जून से शुरू होगा और अगले साल 31 मई तक चलेगा। एआईएफएफ ने कहा कि देश भर के पेशेवर क्लबों को अपने खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने के लिए दो मौके दिए जाएंगे।पेशेवर खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने के लिए दूसरी ;विंडो अगले साल एक जनवरी से 31 जनवरी तक होगी। इन दोनों ; विंडो में पुरुष और महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण कराया जा सकता है।

दूसरी तरफ पुरुष और महिला एमेच्योर खिलाड़ियों का पंजीकरण एक जून से शुरू होगा और 31 मई 2024 को समाप्त होगा।भारतीय फुटबॉल कैलेंडर में इंडियन सुपर लीग, आई-लीग, संतोष ट्रॉफी, सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप, जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष और महिला), युवा लीग (विभिन्न आयु वर्ग में), राज्यों की लीग और इंडियन वूमेंस लीग शामिल हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *