नैरोबी। ;द यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने कहा कि उसने आबादी के लिहाज से अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश इथियोपिया को भेजी जाने वाली सभी खाद्य सहायता रोक दी है।

एजेंसी ने बताया कि आंतरिक जांच में यह बात सामने आई है कि लाखों लोगों की भूख मिटाने के लिए भेजी गई सहायता के साथ बड़े पैमाने पर हेर-फेर किया जा रहा है।हालांकि एजेंसी ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि अनाज की चोरी के लिए जिम्मेदार कौन है लेकिन एजेंसी की प्रमुख सामंथा पावर ने कहा कि सरकार और विद्रोहियों के झगड़े के बीच ऐसा प्रतीत होता है कि चोरी में ;;दोनों पक्षों की मिलीभगत है।

पावर ने खाद्य सहायता की ;;व्यापक और मिलजुल कर की जा रही चोरी का पता चलने में हुई देरी को अपनी एजेंसी की ;;नाकामी करार दिया। अमेरिका इथियोपिया को सबसे ज्यादा मदद पहुंचाने वाला देश है। वित्त वर्ष 2022 में अमेरिका ने इसे खाद्य सहायता सहित मानवीय सहायता के तौर पर 1.8 अरब अमेरिकी डालर प्रदान किए थे। इथियोपिया में लगभग दो करोड़ लोग संघर्ष और सूखे के कारण मदद पर निर्भर हैं।

दानदाताओं के एक समूह की ओर से तैयार किए गए एक ज्ञापन के अनुसार खाद्य मदद में हेरफेर में इथियोपिया की संघीय सरकार शामिल है।एक अन्य दस्तावेज के अनुसार मार्च के बाद यूएसएआईडी कर्मियों ने इथियोपिया के नौ क्षेत्रों में से सात में 63 आटा मिलों का दौरा किया और पाया कि फ्रांस, जापान और यूक्रेन द्वारा दान किए गए भोजन के साथ-साथ यूएसएआईडी-वित्त पोषित मानवीय खाद्य वस्तुओं में भारी हेरफेर हुआ है।

Pc:UN News

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *