इंटरनेट डेस्क। रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा बेलारूस पहुंच गया है और इसकों लेकर वहां के राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मीडिया से बात करते हुए बताया की हमें मिसाइलें और अन्य परमाणु हथियारों के साथ बम मिले हैं। उन्होंने साथ में यह भी कहा की ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से 3 गुना ज्यादा खतरनाक हैं।

वहीं राष्ट्रपति लुकाशेंको ने बताया कि इन परमाणु हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय की 6 न्यूक्लियर फैसिलिटीज को सही किया गया है। उन्होंने साथ ही कहा पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका टारगेट रहे हैं।

इस मामले में लुकाशेंको ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का उपयोग करने में भी पीछे नहीं रहेंगे। इनके इस्तेमाल की मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि बेशक ये हथियार बेलारूस में हों, लेकिन इन पर कब्जा रूस का ही रहेगा।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *