इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति तो खराब है ही साथ ही अब डिफॉल्ट होने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान में 9 जून को पेश किए गए बजट के बाद से इंटनेशनल मॉनेटरी फंड काफी नाराज है। माना जा रहा है कि इंटनेशनल मॉनेटरी फंड से पाकिस्तान को नया लोन मिलना अब बेहद मुश्किल है।

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो पाकिस्तान सरकार को डिफॉल्ट से बचने के लिए इस महीने के आखिर तक 4 अरब डॉलर की जरूरत होगी। इस फंड के बगैर वो पुराने कर्ज की किश्तें तक नहीं चुका सकेगा।

वहीं अब पाकिस्तान के पास जो रास्ता बचता है वो यहीं है की वो अपने दोस्त मुल्क सऊदी अरब या चीन से 4 अरब डॉलर का कर्ज ले। इसके पहले पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार यह कह चुके है की अगर इंटनेशनल मॉनेटरी फंड हमें कर्ज की किश्तें जारी करना शुरू नहीं करता तो हमारे पास प्लान बी तैयार है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि 3 से 4 अरब डॉलर हासिल करने के लिए पाकिस्तान चीन या सउदी की मदद लेगा।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *