इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक महीने तक क्रिकेट का महासंग्राम देखने को मिलेगा और उसका कारण यह है की दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 फार्मेट की सीरीज खेली जानी है। जिसकी शुरूआत 12 जुलाई से होने जा रही है। 12 जुलाई से दोनों टीमों के बीच टेस्ट से मैच से इसकी शुरूआत होगी।

हालांकि अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुई हैं, लेकिन आज उन तीन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है जो इस सीरीज से बाहर रहने वाले है। दरअसल यह तीनों खिलाड़ी इंजरी की समस्या से जूझ रहे है और इनका टीम में शामिल हो पाना मुश्किज है। हाल ही में खेली गई कुछ सीरीज में से भी ये खिलाड़ी बाहर ही रहे थे।

हम जिन खिलाड़ियों की बात कर रहे है उनमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से बाहर हैं। वहीं केएल राहुल को आईपीएल 2023 के दौरान चोट लगी थी। वह कुछ ही मैच खेलकर बाहर हो गए थे। वहीं श्रेयस अय्यर के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंजरी हुई थी। वह भी विदेश में सर्जरी करवाने गए थे। ऐसे में इन तीनों का खेलना मुश्किल है।

PC-sportsganga.com,tv9bharatvarsh

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *