इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मेंस सीनियर क्रिकेट टीम सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के लिए आवेदन मांगा है। आपको बता दें की ये पद पूर्व सिलेक्टर चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद से खाली था। ऐसे में चार महीने बाद बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगा है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ऐसे में आवेदन कोई भी कर सकता है। लेकिन मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीरेंद्र सहवाग ही चयनकर्ता पद के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जा रहे हैं और बीसीसीआई की भी वो पसंद माने जा रह है। ऐसे में हो सकता है की सहवाग भारतीय टीम के चयनकर्ता बन सकते है। वैसे नार्थ जोने से सहवाग ही एक बेस्ट ऑप्शन है। आवेदन 30 जून तक किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जो योग्यता है वो पहले वाली ही रखी गई है। चयनकर्ता सदस्य के लिए जो आवेदन करेंगे वो कम से कम 7 टेस्ट मैच खेले हो। 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव हो। इसके साथ ही आवेदन करने वाले खिलाड़ी के संन्यास को कम से कम पांच साल का समय पूरा हो गया हो।

pc-cricketnmore.com,naidunai,newsclick.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *