इंटरेनट डेस्क। टीम इंडिया जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही है। इस दौरे के दौरान टीम को वहां पर टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन टीम महीने की शुरुआत में ही दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।

भारतीय टीम को अभी जहां वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम इस समय वर्ल्ड कप में क्वालीफाय करने के लिए जिम्बाबे में मैच खेल रही है। यहां टीम अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दे की कल नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम के दो खिलाड़ियों ने शतक लगाकर मैच जीता दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी के बाद यह तो तय है की भारत के लिए यह दौरा भी आसान नहीं होगा।

वेस्टइंडीज के शाई होप ने इस मैच में (132) और निकोलस पूरन ने (115) रन की जबरदस्त शतकीय पारियां खेली और टीम को जीत दिला दी। होप ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े तो वहीं पूरन ने 10 चौके और 4 छक्के जड़े शतक पूरा किया।

PC-mid-day.com,espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *