इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना होने वाली है और उसके पहले बीसीसीआई ने वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौर पर भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। लगभग एक महीने तक चलने वाला ये दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा।

वहीं टीम की बात करले तो वनडे टीम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर से जगह मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी एक बड़ा इनाम मिला है।

हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है। टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा ही करेंगे और उनकी कप्तानी में ही टीम खेलेगी। इस टीम में युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

pc – aaj tak,theindiaforum.in,sakshipost.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *