इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने वाला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद भारतीय टीम का यह पहला दौरा होगा। इस दौरे की शुरूआत 12 जुलाई से होगी। इस दौरान भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है।

ऐलान के साथ ही टेस्ट टीम से बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं वहीं, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की वापसी हुई है।

भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर) यशस्वी जायसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी।
PC-icccricketschedule.com,jagran.com,amarujala

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *