इंटरनेट डेस्क। आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के मुकाबले जिम्बांबे में खेले जा रहे है। इन मुकाबलों में रविवार को श्रीलंका ने आयरलैंड को हराकर 133 रन की बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही सुपर सिक्स चरण में क्वालीफाई कर लिया। श्रीलंका की जीत के साथ ही स्कॉटलैंड और ओमान ने भी सुपर सिक्स में अपनी जगह बना ली है।

इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने इतिहास भी रच डाला। हसरंगा ने इस मैच में 79 रन देकर पांच विकेट लिए। आपको बता दें की हसारंगा ने तीसरी बार पांच विकेट झटके है और वो भी लगातार। आयरलैंड से पहले उन्होंने ओमान के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं यूएई के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि आयरलैंड के खिलाफ हसरंगा ने 79 रन देकर पांच विकेट हासिल किए है।

इन पांच विकेट के साथ ही हसरंगा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हसरंगा वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस चुके हैं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *