इंटरनेट डेस्क। विश्व कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले लगातार जारी है। 16वें मुकाबले में स्कॉटलैंड और ओमान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन ने इतिहास रच दिया। ओमान के खिलाफ उन्होंने शतक तो लगाया ही साथ ही उन्होंने पांच विकेट भी लिए।

जानकारी के अनुसार मैकमुलेन ऐसे चौथे खिलाड़ी बने जिन्होंने शतक और पांच विकेट लेने का कमाल किया है। ब्रैंडन मैकमुलेन ने ओमान के खिलाफ 136 रन की शानदार पारी खेली। आपको यह भी बता दे की यह उनका वनडे करियर का पहला शतक था। मैकमुलेन ने अपनी पारी में 121 गेंद में 136 रन बनाए।

मैकमुलेन ने ओमान के खिलाफ शतक जड़ा और इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट भी चटकाए थे। मैकमुलेन इसके साथ ही वनडे में ऐसे चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने शतक और पांच विकेट लिए हों। इस लिस्ट में पहला नाम मनोज प्रभाकर का है। दूसरे नंबर पर लांस क्लूजनर, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक और चौथे नंबर ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम जुड़ गया है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *