इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है और घोषणा भी हो चुकी है। लेकिन 37 मैचों में 79.65 की औसत से रन बनाने वाले इस खिलाड़ी का चयन नहीं होना बड़े ही सवाल खड़ा कर रहा है। जी हां इस खिलाड़ी का नाम है सरफराज खान। जिन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।

इसको लेकर सुनील गावस्कर जैसे पूर्व दिग्गज ने भी आलोचना की है। लेकिन बीसीसीआई सूत्रों की माने तो इस फैसले के पीछे मुंबई के बल्लेबाज की खराब फिटनेस और अनुशासन में कमी है और यहीं बड़ा कारण है की उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई है। सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सीजन में 2566 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में फर्स्ट क्लास के 37 मैचों में 79.65 की औसत से रन बनाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के पीछे का कारण उनकी फिटनेस है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है। साथ ही बीसीसीआई के सूत्र यह भी कहते है की सरफराज का मैदान के अंदर और बाहर का रवैया भी अनुशासन के मानदंड पर खरा नहीं है।

pc-crictoday.com,ndtv.in,indianexpress.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *