इंटरनेट डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। इस बार अक्टूबर-नवंबर महीने में यह वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग ले रही है। जिसके लिए आठ टीमों ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। बाकी दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए जगह बनाएंगी।

वहीं वनडे वर्ल्ड 2023 के क्वालीफायर के लिए इस समय 10 टीमें खेल रही हैं, जिसमें से 4 टीमें बाहर हो चुकी हैं। आपको बता दें की वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर राउंड के मुकाबले जिम्बाब्वे में हो रह है। जिनमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, नेपाल, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, अमेरिका, ओमान और यूएई शामिल हैं। इन टीमों को ग्रुप-ए और ग्रप-बी में बांटा गया है। वहीं, ग्रुप-ए से तीन टीमें और ग्रुप-बी से तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर गईं हैं।

वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर राउंड से चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-ए से नेपाल और अमेरिका बाहर हो चुके हैं। ग्रुप-बी से आयरलैंड और यूएई की टीमें बाहर हो चुकी हैं। इन चारों टीमों का वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है।

pc- jagran josh

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *