इंटरनेट डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है और इसके साथ ही 9वीं बार टीम ने सैफ चैंपियनशिप जीतने का कारनामा कर दिखाया है। सैफ चौंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने कुवैत को हरा दिया। इस मैच को टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीता है।

जानकारी के अनुसार इस जीत के साथ ही भारतीय फुटबॉल टीम ने ने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। इस पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम ने कुवैत को 5-4 से रौंद दिया और सैफ चौंपियनशिप को नौंवी बार अपने नाम किया।

pc-indianexpress.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *