इंटरनेट डेस्क। कार्लाेस अल्कारेज ने अपने जीवन का दूसरा ग्रैं्रड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने इस खिताब के लिए नामी प्लेयर नोवाक जोकोविच को मात दी और विम्बलडन चैम्पियनशिप 2023 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। आपको बता दें की स्पेन के कार्लाेस अल्कारेज ने लंदन में खेले गए फाइनल मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया।

खबरों के अनुसार इस मकाबले में अल्कारेज ने जोकोविच को 1-6, 7-6 (6), 6-1, 3-6, 6-4 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 4 घंटे और 42 मिनट तक चला। आपको बता दें की 19 साल के कार्लाेस अल्कारेज के करियर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले अल्कारेज ने पिछले साल नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं दूसरी ओर नोवाक जोकोविच का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है।

pc- samacharnama.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *