इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी मैच ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के चार दिन पूरे हो चुके है और आज इस मैच का फैसला हो जाएगा। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम की तरफ से पूर्व कप्तान जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की।

उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन की पारी खेली। साथ ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी हासिल किया। उन्होंने इस मैच में 91 रन की पारी खेलने के साथ ही भारत के पूर्व खिलाड़ी द्रविड और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जो रूट ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 रन से ज्यादा बनाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। जो रूट ने ये कारनामा 19वें बार किया है, जबकि द्रविड़ और लारा ने ये कारनामा 18-18 बार किया है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *