इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला चल रहा है और आज मैच का आखिरी दिन है। यह टेस्ट मैच इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए काफी स्पेशल है। जी हां आपको बता दें की दुनिया के सफलतम तेज गेंदबाजों में से एक ब्रॉड आखिरी बार इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच से खेल रहे हैं।

जी हां स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास का ऐलान कर दिया है और ये उनका आखिरी मैच है। 30 जुलाई को स्टुअर्ट ब्रॉड जब जिमी एंडरसन के साथ आखिरी बार मैदान पर बैटिंग करने उतरे तो मैदान पर अद्भुत नजारा दिखाई दिया। ओवल में मौजूद दर्शकों ने खड़े-होकर ब्रॉड की हौसला अफजाई की।

इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर देकर माहौल को और भी गमगीन कर दिया। आपको बता दें की अपनी आखिरी टेस्ट पारी में ब्रॉड ने नाबाद आठ रन बनाए। ब्रॉड ने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद खेली और उस पर उन्होंने छक्का लगाया। 167 टेस्ट मैचों के साथ करियर की समाप्ति करने जा रहे स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने मौजूदा एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान ट्रेविस हेड को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की थी।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *