इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है और इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर वेस्टइंडीज बोर्ड ने भारत के खिलाफ टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले रोवमन पॉवेल के हाथों में कप्तानी सौंपी है।

इसके साथ ही लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलने वाले काइल मेयर्स को उपकप्तान बनाया गया है। इतना ही नहीं टीम में निकोलस पूरन की भी वापसी हुई है। पूरन को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था। इतना ही नहीं वेस्टइंडीज के वनडे कप्तान शाई होप और ओशेन थॉमस की भी टी20 टीम में वापसी हुई है।

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोवमन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशाने थॉमस।

PC-espncricinfo.com,Amarujala

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *