इंटरेनट डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का अंतिम मैच इंग्लैंड टीम ने 49 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड टीम के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की विदाई भी बड़े सम्मान के साथ हुई उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच 31 जुलाई को खेला। इस मैच में वो ऐसा रिकॉर्ड बना गए जो अब किसी से नहीं टूटेगा।

उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में एक ऐसी दुर्लभ उपलब्धि को हासिल किया जिसे कोई और नहीं कर पाएगा और ना ही ये रिकॉर्ड़ तोड़ पाएगा। हा ये जरूर है की कोई अन्य खिलाड़ी इसकी बराबरी कर सकता है। दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने आखिरी गेंद खेली उस गेंद पर छक्का जड़ा।

वहीं जब गेंदबाजी करने के लिए आए तो उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर विकेट लिया। इस तरह ये एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड बन गया, जो कभी टूटेगा नहीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी एलेक्स कैरी को आउट किया। इस तरह 604 विकेट के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड का टेस्ट करियर समाप्त हुआ।

pc-.espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *