इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और इस दौरे पर टीम ने टेस्ट और वनडे सीरीज खेलकर उन पर कब्जा कर लिया है और अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आज पहला मैच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम के लिए यह 200 वां इंटरनेशनल टी20 मैच होगा।

भारत अब तक 199 मैच खेल चुका है और आज उसका 200 टी-20 मैच होगा। 200वां मैच खेलने वाला भारत दूसरा देश बनेगा। इससे पहले पाकिस्तान 200 मैच पूरे कर चुका है। पाकिस्तान ने अब तक कुल 223 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं।

इस सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी और वहा भी टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और उसके बाद टीम एशिया कप खेलने श्रीलंका जाएगी। वैसे भारत को एशिया कप के बाद 2023 वर्ल्ड कप खेलना है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *