इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बी टी20 सीरीज का पहला मैच भले ही वेस्टइंडीज ने जीत लिया हो लेकिन भारत के साथ साथ वेस्टइंडीज को भी भारी नुकसान हुआ है। भारत को हार झेलने के साथ ही जुर्माना भी झेलना पड़ा वहीं वेस्टइंडीज को जीत के बाद भी जुर्माना भरना पड़ेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और वेस्टइंडीज पर 3 अगस्त को त्रिनिदाद में पहले टी20 में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। भारत पर ओवर रेट कम होने के कारण मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया है। वहीं, वेस्टइंडीज पर न्यूनतम ओवर रेट से 2 ओवर कम होने पर 10 फीसदी का जुर्माना लगा है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने दोनों टीम के कप्तानों को एक और दो ओवर कम होने के कारण यह जुर्माना लगाया हैं। खबरों की माने तो हर एक ओवर पर 5 फीसदी का जुर्माना लगेगा। यह 50 फीसदी तक लागू है। दोनों टीमों के कप्तान हार्दिक पंड्या और रोवमन पॉवेल को स्लो ओवर के लिए दोषी माना गया और उन्होंने भी इस जुर्माने को स्वीकार किया।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *