इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान असेंबली को लेकर एक बड़ी खबर आई है और वो ये की असेंबली को समय से पहले भंग किया जा रहा है। हालांकि इसके भंग करने की घोषणा पहले 14 अगस्त थी लेकिन अब 9 अगस्त को ही असेंबली को भंग किया जा रहा है। इसकों लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने देर रात को एलान कर दिया।

यह निर्णय रात में संसद सदस्यों के सम्मान में हुए डिनर और नेताओं से मुलाकात के बाद हुआ। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री ने नेताओं के साथ मीटिंग की और लोगों से देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहबाज ने कहा है कि वे विपक्ष के साथ चर्चा करने के बाद 3 दिन में केयरटेकर पीएम का नाम फाइनल करेंगे।

वहीं खबरों की माने तो 9 अगस्त को प्रधानमंत्री शाहबाज नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को औपचारिक सलाह भेजेंगे। इसे प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रपति को 48 घंटों के भीतर हस्ताक्षर करने होंगे। आपको बता दें की पाकिस्तान में नवंबर में आम चुनाव होने है।

pc- amarujala

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *