इंटरनेट डेस्क। भारत ने आयरलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुका है। हालांकि मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा। लिहाजा भारत को डकवर्थ लुईस नियम से जीत मिली। इस मुकाबले में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक दिलचस्प उपलब्धि भी हासिल की।

उन्होंने इस मैच में ये उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में जगह बना ली है। इस मैच में बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। दरअसल बुमराह टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह से पहले रोहित, कोहली और सुरेश रैना ने यह उपलब्धि हासिल की है।

बता दें की भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रोहित के नाम दर्ज है। कोहली दूसरे नंबर पर हैं और उनके बाद रैना और फिर जसप्रीत बुमराह है। इस मैच में बुमराह ने घातक गेंदबाजी की और 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *