इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत को डीएलएस नियम के तहत जीत मिली। बारिश के कारण मैच बीच में रोक दिया गया और बाद में भारत डीएलएस नियम से 2 रन से जीत गया। इस मैच में टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक रिकॉर्ड भी बनाया।

इस मैच में बुमराह ने अपना पहला ओवर फैंका और उसमें ही उन्होंने दो विकेट चटकाए। आपको बता दें की बुमराह की 11 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है और इस मैच में ही उन्होंने ये कारनामा कर दिया। बुमराह ऐसे चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए, जिन्होंने किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए हों। बता दें की बुमराह से पहले रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या ही ऐसी उपलब्धि हासिल कर पाए थे।

टी20 इंटरनेशनल मेंभारत के लिए पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले खिलाड़ी
आर. अश्विन Vs श्रीलंका, विशाखापट्टनम 2016
भुवनेश्वर कुमार Vs अफगानिस्तान, दुबई 2022
हार्दिक पंड्या Vs वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस 2023
जसप्रीत बुमराह Vs आयरलैंड, मलाहाइड 2023

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *