इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच पूरे हो चुके है और इस सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। साथ ही यह टी20 सीरीज भारत के नाम हो चुकी है। तीन मैचों की इस सीरीज का आखिरी मैच 23 अगस्त यानी के बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में आयरलैंड जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगा।

वहीं भारत इस अंतिम मैच को जीतकर इस सीरीज में आयरलैंड का 3-0 से सफाया करना चाहेगा। पहले मैच में जहां बारिश के कारण डीएलसी से टी20 मुकाबले का फैसला हुआ था तो वहीं दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 33 रनों से हराया था।

वहीं अब अंतिम मैच में भारत आयरलैंड को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। इस बार सीरीज में टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की है और वो चाहेंगे की उनकी कप्तानी में टीम आयरलैंड को क्लीप स्वीप कर जाए। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *