इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से होने जा रही है और पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। पाकिस्तान में चार मैच के बाद टूर्नामंेट के बाकी के मैच श्रीलंका में होंगे। बता दे की इससे पहले पाकिस्तानी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप और पाकिस्तान टीम की उम्मीदों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस मौके पा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा मैं हमेशा अपनी टीम के खिलाड़ियों से कहता हूं कि अपने आप पर भरोसा रखो, मैदान पर अपना सौ फीसदी दो।

कप्तान आजम ने कहा कि आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए हमारी टीम शानदार है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टेस्ट सीरीज में हमने श्रीलंका को हराया। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हम भरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे।

pc-cricketaddictor.com,brecorder.com,businesstoday.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *