इंटरने डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी है, टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। ऐसे में आज के मैच में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत को एशियाई खेलों में भी भाग लेना है और ऐसे में इस दौरे पर गए रिजर्व खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और ऐसे में टीम पर कोई प्रेशर भी नहीं है। ऐसे में प्रबंधन के पास आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय टीम प्रबंधन संजू सैमसन को विश्राम देकर जितेश शर्मा को मौका देता है तो तभी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। ऐसी स्थिति में तीसरे मैच में आवेश खान या मुकेश कुमार को आजमाया जा सकता है।

PC-espncricinfo.com,JAGRAN,ZEE NEWS

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *