इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वह कैंसर रोग से जूझ रहे थे और आखिर में वो इस बीमारी से लड़ाई हार गए। हीथ का निधन 22 अगस्त मंगलवार को हुआ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वह अपने समय के शानदार ऑलराउंडर्स में से एक थे। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 216 विकेट भी हासिल किए है, जिसमें 16 बार चार विकेट और सात बार पांच विकेट चटकाए।

हीथ स्ट्रीक का जन्म बुलावेयो में हुआ था। इस खिलाड़ी ने वनडे प्रारूप में भी गेंद से बखूबी कमाल दिखाया और 29.82 के औसत से 239 विकेट चटकाए। पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान स्ट्रीक बल्ले से भी काफी काबिल थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1990 रन बनाए और वनडे में में 2943 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट करियर के दौरान एक शतक और 11 अर्धशतक बनाए, जबकि वनडे में उन्होंने 13 अर्धशतक बनाए।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *