इंटरनेट डेस्क। एशिया कप की शुरूआत 30 अगस्त से पाकिस्तान में होने जा रही है और इसके लिए टीम इंडिया की भी घोषणा हो चुकी है। इस टीम के लिए 17 सदस्यों की घोषणा हुई और इसमें जो नाम सबसे चौकाने वाला रहा है वो है टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में सूर्या को जगह मिलने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी भी बिल्कुल हैरान दिखाई दिए। टॉम मूडी ने इस मामले में सूर्या को लकी बताया है।

बता दे की टी20 इंटरनेशनल में बेहद आक्रामक दिखने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे फॉर्मेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। सूर्या ने अब तक 26 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 24 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने सिर्फ 24.33 की औसत से 511 रन बनाए हैं। साथ ही उनके बल्ले से अबतक 2 अर्धशतक निकले हैं।

pc- aaj tak,sportzwiki.com,abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *