इंटरनेट डेस्क। आज की सुबह क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर लेकर आई और खबर यह थी की जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का कैंसर के कारण निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मीडिया पर भी चल पड़ी और कई अन्य खिलाड़ियों ने उनकों श्रद्धांजलि भी दे दी। साथ ही गम का माहौल बन गया।

लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उनके ज़िम्बाब्वे टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलोंगा ने इस खबर को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने लिखा की हीथ स्ट्रीक बिलुकल ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वो जिंदा है। बता दें की सुबह खबरों में चल रहा था की हीथ स्ट्रीक का केंसर के कारण अफ्रिका में निधन हो गया।

बता दें की 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 1993-2005 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें कुल 4,933 रन बनाए और दोनों प्रारूपों में 455 विकेट लिया है। 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

pc-crictoday.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *