इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप की शुरूआत 5 अक्टूबर से भारत में होने जा रही है और इस बार इसकी मेजबानी भारत करने जा रहा है। उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने श्रीलंका जाएगी। एशिया कप के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

इसके साथ ही इस बार भी सभी टीमों को मुख्य ड्रॉ से पहले वॉर्म-अप मैच खेलने है। टीम इंडिया को भी वर्ल्ड कप के मेन इवेंट से पहले 2 वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं। इसकों लेकर आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए वॉर्म-अप शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें की वॉर्म-अप मैच 29 सितंबर से शुरू होंगे और 3 अक्टूबर तक चलेंगे।

टीम इंडिया के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के वॉर्म-अप मैच हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। रोहित शर्मा की टीम पहला वॉर्म-अप मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं टीम इंडिया को अपना दूसरा वॉर्म-अप मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *