इंटरनेट डेस्क। एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट 6 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए के लिए एक टीम पाकिस्तान पहुंच गई है, लेकिन टीम के साथ उनका दिग्गज खिलाड़ी ही साथ नहीं आया है।

बता दें की एशिया कप में पहली बार शिरकत करने जा रही नेपाल क्रिकेट टीम पाकिस्तान पहुंच गई है। लेकिन नेपाल क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर संदीप लामिछाने टीम के साथ नहीं गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस टूर्नामेंट के लिए लामिछाने को टीम में शामिल किया गया है। लेकिन पिछले साल उन पर एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगा था जिसके बाद कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को तय की है। जिसके चलते उन्हें फिलहाल नेपाल में ही रुकना पड़ा है।

इस मामले में नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर ने बताया की उनके खिलाफ कोर्ट में मामला है इसलिए वह हमारे साथ नहीं जा रहे हैं। फिलहाल उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्या भी है।

एशिया कप के लिए नेपाल की टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, भीम सार्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, आरिफ शेख, प्रतीस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा, अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।

pc- IG news,icc-cricket.com,aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *