इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। इस टूर्नामेंट भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का मौका है। बता दें की रोहित शर्मा इस एशिया कप में अगर 10 छक्के लगा देते है तो वो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

जानकारी के अनुसार अगर रोहित शर्मा दस छक्के लगाते है तो वह एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा अभी तक एशिया कप के 22 वनडे मैचों में कुल 17 छक्के लगा चुके हैं। इससे वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करे तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है, जिन्होंने एशिया के 23 वनडे मैचों में कुल 26 छक्के लगाए है। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 25 मैचों में कुल 23 छक्के लगाकर लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 13 मैचों में कुल 18 छक्के जड़े हैं। वहीं सौरव गांगुली 13 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

pc-sangbadpratidin.in,sportsadda.com,cricwick.net

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *