इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। बता दे की इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहले चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ऐसे में टूर्नामेेंट के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस निमंत्रण के तहत वह चार से सात सितंबर तक लाहौर में एशिया कप के कुछ मैच देखेंगे। खबरों की माने तो पीसीबी ने बीसीसीआई के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया था और यह निमंत्रण स्वीकार करने के लिए भारतीय बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

बता दें की एशिया कप में पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल से भिड़ेगा। वहीं खबरें तो यह भी है की बीसीसीआई के अध्यक्ष बिन्नी,उपाध्यक्ष शुक्ला और सचिव जय शाह श्रीलंका का भी दौरा करेंगे और यहां पर भारत पाकिस्तान का मैच देखेंगे।

pc-newsclick.in,businesstoday.in,punekarnews.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *