इंटरनेट डेस्क। आज से एशिया कप-2023 की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें की इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और टूर्नामेंट के चार मैचों के बाद बाकी के मैच श्रीलंका में होंगे। आज का मैच मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

बता दें की मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से होगी। इसके पहले 2 बजे सिंगर आईमा बैग और त्रिशाला गुरुंग ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। वैसे आपको बता दें की क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान और नेपाल पहली बार आमने-सामने होंगे, इससे पहले क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दोनों का सामना नहीं हुआ है।

साथ ही बता दें की पाकिस्तान टीम अब तक 2 बार एशिया कप की चैम्पियन बन चुकी है। वहीं नेपाल टीम पहली बार एशिया कप खेलने मैदान में उतरेगी। नेपाल की टीम ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया है।

pc-punekarnews.in,espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *