इंटरनेट डेस्क। एशिया कप का आगाज आज से होने जा रहा है। इस बार पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। पहला मैच आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला शनिवार यानी के 2 सितंबर को श्रीलंका में होगा। लेकिन इस मुकाबले के पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीम इंडिया को झटका लगा है। केएल राहुल एशिया कप के पहले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा की केएल राहुल अच्छी वापसी करते दिख रहे हैं लेकिन, वो शुरुआत के दो मैच पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

बता दें की केएल राहुल चोट के कारण आगामी एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की नयी चोट का जांघ की चोट से कोई संबंध नहीं है। राहुल जांघ की चोट के कारण पिछले कई महीनों तक खेल से दूर रहे हैं। कोच ने कहा कि राहुल एनसीए में ही रुकेंगे और टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर चार सितंबर को फैसला किया जाएगा।

pc-newindianexpress.com,cricketaddictor.com,moneycontrol.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *